Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीखे हुए कौशल से आत्मनिर्भर बनें

सीखे हुए कौशल से आत्मनिर्भर बनें
बीकानेर। संस्थान से सीखे हुए कौशल प्रशिक्षण से अपना रोजगार-स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बनें। ये उद्बोधन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष ने जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रशिक्षणार्थियों का आत्मनिर्भरता के लिए मार्गदर्शन करते हुए अभिव्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी केयर असिस्टेंट एवं कम्प्यूटर डाटा एनालायसिस प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रमाण-पत्र अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। हर्ष ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दैनिक जरूरतों के सभी कार्यों में भी आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि चाहे रेलवे रिजर्वेंशन का काम हो, बैंक का काम हो, बाजार की या ऑनलाईन खरीददारी हो, सोशल मीडिया संचालन हो, टू-व्हीलर अथवा फॉर व्हीलर चलाना हो इस प्रकार दैनिक जरूरतों के सभी कार्यों करने की कुशलता प्राप्त करना भी आत्मनिर्भर होना होता है। विशिष्ट अतिथि भाग्यश्री ने महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल-विवाह रोकने में सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अपने विभाग की महिला विकास एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि हेयर आर्टिस्ट किशन खींची ने महिलाओं को ब्यूटीप ार्लर खोलने से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए हेयर कटिंग एंड डिजाइनिंग पर स्मार्टवर्क का डेमोस्ट्रेशन भी दिया। सस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से वित्तीय ऋण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कौशल विकास कार्यक्रमों की उपयोगिता एवं प्रगति पर प्रकाश डाला। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने सिद्ध पोर्टल पर कार्यक्षमता बढ़ाने के कोर्सेज की जानकारी दी। आयोजन की सफलता में संस्थान के संदर्भ व्यक्तियों में श्रीमती संध्या भाटी, प्रीति व्यास और खुश्बु भाटी की सक्रिय सहभागिता रही। सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *