

गीता जयंती महोत्सव कल, हजारों बच्चे करेंगे गीता श्लोक वाचन
बीकानेर। मुरलीमनोहर धोरा में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मुरलीमनोहर धोरा से श्री श्यामसुंदरदास जी महाराज ने बताया कि तेरापंथ भवन से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो महावीर चौक, गंगाशहर बाजार होते हुए भीनासर मुरलीमनोहर मैदान तक जाएगी। इस शोभायात्रा में करीब 2000 विद्यार्थी शामिल होंगे जिन्होंने गीता पाठ का अध्ययन किया है और उन्हें गीता श्लोक कंठस्थ हैं। इस दौरान हजारों लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इस दौरान वृंदावन से नवलरामजी महाराज, जोधपुर से नारायणजी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा से किशनजी महाराज व संत-महात्माओं द्वारा श्रीमद्भागवत गीता पर व्याख्यान का आयोजन होगा।
