

75 युवाओं ने रक्तदान किया
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वावधान में त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 75 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संघ प्रधान राजेश चुरा, अध्यक्ष पी.के. मित्तल, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार) प्रो. आर.के.दूड़िया ने किया। शिविर संयोजक के. सी. सुथार ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष स्व. सुभाष चंद्र सुथार, कैलाश चंद सुथार स्व. डूंगरमल सुथार एवं स्व बृजमोहन पुरोहित के स्मृति में आयोजित किया जाता है। शिविर में डॉ विजय शंकर आचार्य, मांगीलाल सुथार, प्रोफेसर के के खत्री, निखिल माथुर, शांति प्रसाद बिस्सा, भुवनेश्वर प्रसाद, प्रभु दयाल गहलोत, भवानी शंकर जोशी, वाई के शर्मा योगी, डॉ उमाकांत गुप्त, घनश्याम स्वामी, विजय कृष्ण शर्मा, रामेश्वर मारू, मनोज पुरोहित, कन्यालाल पुरोहित, ओम सुथार, गोविंद सुथार, भालाराम ने रक्तदाताओं के योगदान को प्रेरणादायक बताया।
