

उर्दू में रोजगार के अवसर पर व्याख्यान
बीकानेर। राजकीय डूंगर कॉलेज के उर्दू विभाग द्वारा उर्दू में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय, बारां के उर्दू विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली थे। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा न केवल साहित्य और संस्कृति की प्रतिनिधि है बल्कि शिक्षा, अनुवाद, पत्रकारिता, कन्टेन्ट राइटिंग, पर्यटन, अदालती अनुवाद, फिल्म और टीवी पटकथा लेखन सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक सम्भावनाएँ उपलब्ध कराती है। उन्होंने उर्दू भाषा के माध्यम से करियर निर्माण के व्यावहारिक मार्ग और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उर्दू विषय की उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. असमा मसूद ने कहा कि उर्दू भारत की जबान है और हर भारतवासी को इस पर फख्र है। कार्यक्रम में बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज की व्याख्याता डॉ. शकीला बानो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
