Bikaner Bikaner District Rajasthan

युद्ध-तत्परता का शक्ति प्रदर्शन

युद्ध-तत्परता का सशक्त प्रदर्शन
बीकानेर। सप्त शक्ति कमान की रणबांकुरा डिवीजन ने थार मरुस्थल स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक व्यापक युद्ध अभ्यास को संपन्न किया, जिसका उद्देश्य अपनी युद्ध तत्परता और परिचालन दक्षता का मूल्यांकन करना था। सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने युद्ध अभ्यास की कार्यवाही की समीक्षा की, जिसका उद्देश्य सामरिक प्रक्रियाओं को निखारना, इण्टर आर्म्स समन्वय को बढ़ाना और चुनौतीपूर्ण वातावरण और भू-भाग की स्थितियों के तहत सभी संस्थाओं और टुकड़ियों के एकीकरण का परीक्षण करना था। अभ्यास में सैनिकों की सहनशक्ति, अनुशासन और उच्च-तीव्रता वाले वास्तविक युद्धक्षेत्र के माहौल में प्रदर्शन की क्षमता का परीक्षण किया गया और यह अभ्यास ये सुनिश्चित करने पर केंद्रित था कि इंफैंट्री, मैकेनाइज्ड फोर्सेज, एयर डिफेन्स, आर्टिलरी फायर सपोर्ट, इंजीनियर्स और लॉजिस्टिक्स सहित संयुक्त सैन्य अभियानों को सटीकता और चुस्ती के साथ संचालित किया जा सके । साथ ही कमान और नियंत्रण प्रक्रियाओं, इंटेलिजेंस समन्वय तथा युद्धक तैयारी बढ़ाने के लिए इस अभ्यास में भाग लेने वाले सैनिकों ने संचालन योजनाओं, लॉजिस्टिक क्षमता और संचार नेटवर्क को सफलतापूर्वक परखा, जिससे डिवीजन की उच्च स्तरीय तैयारी और बदलते खतरों का सामना करने की क्षमता का स्पष्ट प्रदर्शन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *