Bikaner Bikaner District Rajasthan

कल आयोजित होगी गीता श्लोक-स्मरण परीक्षा

कल आयोजित होगी गीता श्लोक-स्मरण परीक्षा
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज के सान्निध्य में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में 24वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का आयोजन कल प्रातः 11ः00 से 12ः30 बजे में होगा। स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज ने कहा कि कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों को श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनाने है तथा कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके लिखने होंगे। पाठ्यक्रम में निर्धारित श्लोकों में से विद्यार्थी जितने भी श्लोक अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनायेगा या सही लिखेगा उस विद्यार्थी को उतने ही श्लोकों के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। जैसे एक श्लोक अर्थ-सहित सही होने पर 10 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे। इस परीक्षा में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार गीता श्लोक स्मरण प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पूज्यश्री स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में गीता प्रभारी व गीता कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया जिसमें हरनारायण खत्री, ब्रजगोपाल व्यास, राजकुमार कौशिक, हरीशचंद्र शर्मा, आचार्य शैलेश तिवारी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, घनश्याम स्वामी, रमेश जोशी, साकेत शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, श्यामसुंदर तिवारी, रमेश आचार्य, बजरंग प्रजापत, हरिओम पूंज, रमेश शर्मा, नंदू सिंह शेखावत, अर्जुननाथ सिद्ध, राजीव मित्तल, रूप सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह बीका, मोहित अग्रवाल, मंजूलता शर्मा, शशि गुप्ता, सुनीता शर्मा, स्वाति शर्मा, आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *