Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण वाहनों में मिली कई कमियां

बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण वाहनों में मिली कई कमियां
बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने शनिवार को स्कूलों में संचालित बाल वाहिनियों का पुनः औचक निरीक्षण किया। न्यायाधीश ने बताया कि यह अभियान का दूसरा दिन है। इस दौरान बाल वाहिनियों में पाई गई कमियों को अविलंब दूर करने के लिए वाहन चालकों को निर्देशित किया गया। शिवबाडी रोड स्थित एक निजी स्कूल के वाहनों में आपातकालीन निकासए प्राथमिक उपचार किटए अग्निशमन यत्रए जीपीएसए ग्रिल व मेश नहीं लगे हुए थे। इसी दौरान महिला थाना रोड पर एक वाहन चालक द्वारा टैक्सी में बच्चों को गेट पर व पीछे की साईड में बिठाया हुआ था और सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसे और भी कई बाल वाहन मिलेए जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को असुरक्षित रूप से बिठाया जा रहा है। इसके लिए उनसे समझाईश की गई। निरीक्षण के दोैरान परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र बेनीवाल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *