

दीपोत्सव से पहले बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो
बीकानेर। दीपावली के त्यौहार पर अघोषित बिजली कटौती और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर बीकानेर कांग्रेस नेताओं ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर तत्काल व्यवस्थाएं दुरस्त करने का आग्रह किया गया। डॉ.पी के.सरीन ने कहा कि त्यौहार पर घंटों बिजली गुल रहना बीकानेर के लिए पीड़ादायक बन चुका है और सफाई व्यवस्था मुख्य सड़को पर ही नहीं है जो कि दीपावली के त्यौहार को फीका कर रही है इन दोनों मुद्दो को तुरंत हल करने की आवश्यकता है। ओबीसी प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि इतने लंबे समय से बिजली कटौती की जा रही है इस मौके पर जिला सचिव नारायण जैन, भवानी आदि बिजली व्यवस्था को प्रशासन तत्काल प्रभाव से सुधार करवाये।
