

गांधी और शास्त्री का जीवन हमें संतुलित जीवन जीना सिखाता है
बीकानेर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में पुष्पांजलि व स्मरण सभा का आयोजन किया गया।स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के यशपाल गहलोत ने दोनों ही महापुरुषों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हमें हमारे जीवन जीने की कला व सन्तुलित जीवन जीना सिखलाता है। देहात कांग्रेस संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का राष्ट्र के प्रति योगदान देश न कभी भूला है और न ही कभी भूलेगा। विकास तंवर ने बताया कि आज की स्मरण सभा में मनोज किराडू,प्रेम जोशी, एजाज पठान,मुमताज़ शेख,हरिप्रकाश बाल्मीकि, जयदीप सिंह जावा, रामनाथ आचार्य, शफी खान, लालचंद बेलासर, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, हाजिर खान,आरिफ भुट्टो, अकबर सेवादल, मुकेश जोशी, सोहन राव, महबूब रँगरेज,हंसराज बिश्नोई,मुबारक अली,परमाराम सुथार,नेम सिंह राजपुरोहित, हरिसिंह, विजय सिंह, इमरत सिंह राजपुरोहित, हैदर बेग,मोडाराम धतरवाल, भोमाराम,विकास रावत,ब्रीजाराम भील आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
