Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वदेशी ही देश प्रेम की साकार अभिव्यक्ति

भाजपा संभाग कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस तथा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भी विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि “स्वदेशी को देशप्रेम की साकार अभिव्यक्ति” मानना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताई और कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक कौशल शर्मा ने जिला एवं मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों पर विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *