Bikaner Bikaner District Rajasthan

मोदी ने बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मोदी ने बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
बीकानेर। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीकानेर को अनेक सौगातें दी। इनमें बीकानेर दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे खास रही। प्रधानमंत्री ने जैसे ही वर्चुअल मोड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बीकानेर के रेलवे स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खड़े होकर इस क्षण के साक्षी बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में बहुत ऐतिहासिक सौगात दी है। इसके संचालन से बीकानेर की बहुत बड़ी मांग पूरी हुई है। इससे बीकानेर के अलावा श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव क्षेत्र के यात्रियों को भी सुगम और तीव्र रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के संचालन से बीकानेर के विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान के शेखावाटी और हरियाणा के विभिन्न भागों का आपसी संपर्क बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *