

गोचर भूमि को मास्टर प्लान से बाहर रखने की मांग
बीकानेर। गोचर भूमि को मास्टर प्लान से बाहर रखने एवं नगर की बसी हुई वैधानिक परिसंपत्तियों को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाने की मांग को लेकर प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) का एक प्रतिनिधि मण्डल बीकानेर डवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) की आयुक्त श्रीमती अपर्णा अरोड़ा से मिला। बीकानेर जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में जिला कलेक्टर को संबोधित यह ज्ञापन बीडीए आयुक्त को सौंपा गया। गिरिराज खैरीवाल ने आयुक्त को बताया कि बीडीए द्वारा प्रस्तावित मास्टर प्लान में नगर के 188 गाँवों एवं शहर की गोचर एवं ओरण भूमि का आवासीय, व्यावसायिक एवं अन्य उपयोग के रूप में शामिल किया जाना सरासर नाजायज है। प्रतिनिधि मण्डल में घनश्याम साध, प्रभुदयाल गहलोत, चंपालाल प्रजापत उमानाराम प्रजापत, सिकन्दर यादव, गोपाल पंवार, रामसिंह सांखला एवं रघुनाथ बेनीवाल इत्यादि सम्मिलित थे। इस दौरान बालकिशन सोलंकी, रमेश बालेचा, योगेश सांखला, रमेश सैनी, विनोद भाटी, विष्णु दत्त मारू, डॉ. नमामी शंकर आचार्य, अशोक उपाध्याय, तरविन्दर सिंह कपूर, हरिनारायण स्वामी, मनोज व्यास इत्यादि भी कलेक्ट्रेट एवं बीडीए पहुंचे।
