Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेल क्रासिंग मोबाइल ऐप, वेबसाइट जॉब पोर्टल सहित बीकानेर ट्रेड एक्सपों को किया लांच

रेल क्रासिंग मोबाइल ऐप, वेबसाइट जॉब पोर्टल सहित बीकानेर ट्रेड एक्सपों को किया लांच
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के मोबाईल ऐप लांचिग सेरेमनी समारोह में बोलते हुवे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए आमजन को राहत दी जाए। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा इस दिशा में बेहतरीन पहल की गई है। डॉ. चतुर्वेदी ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा तैयार रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप, बीकोनर ट्रेड एक्सपो जॉब पोर्टल तथा वेवसाइट के लोकार्पण समारोह के दौरान यह बात कही। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग ऐप से आमजन की समय, ऊर्जा और धन की अनावश्यक खपत कम होगी। वे घर बैठे रेलवे फाटक के बंद अथवा खुले होने की जानकारी हासिल कर, अपना रूट निर्धारित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जॉब पोर्टल के माध्यम से व्यापार मंडल ने एम्प्लॉयर और जॉब सीकर को एक मंच दिया है। इससे दोनों पक्षों को लाभ होगा। एम्प्लॉयर को दक्ष एम्पलाई तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के यह प्रयास युवाओं के बेहतर भविष्य की राह तय करेंगे। रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप भी आमजन को कुछ हद तक राहत देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के लिए सरकार पूर्णतया गंभीर है तथा इस दिषा में प्रभावी कार्यवाही जारी है। सरकार के इसी कार्यकाल में इस समस्या के स्थाई समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान श्याम पंचारिया, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चैपडा, दीपक पारीक, बसंत नौलखा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, विमला डुकवाल, राजीव माथुर, जितेंद्र कोचर, जयचंद सेठिया, सुरेन्द्र डागा, अनिल चांडक, नमन नाहटा, मालचंद बैगानी, वीणा सौपा, बालचंद थिराणी, श्रीराम सिंघी, ओम प्रकाश करनाणी, रघुवीर झंवर, पुखराज दुग्गड, नवरतन बोथरा, राम अरोड़ा, इंद्रचंद मालु, सुरेश गुप्ता, रतन सोमाणी, सुनील सारडा, रोहित पटवा, सुरेश पेडिवाल, भतमाल पेड़ीवाल, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा, सौहेल भाटी, राधे कृष्ण, मोहित सहित विभिन्न क्षेत्रों के मौजीज लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *