Bikaner Bikaner District Rajasthan

विभिन्न छात्रवृत्ति विषय पर व्याख्यान का आयोजन

विभिन्न छात्रवृत्ति विषय पर व्याख्यान का आयोजन
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में निदेशालय महिला अधिकारिता पर आधारित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं कॉलेज शिक्षा में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियां विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेन्द्र पाल मेघ ने छात्राओं को निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा संचालित विविध योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की उच्च शिक्षा में सहायक छात्रवृत्तियों, आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित योजनाओं तथा सरकारी नीतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाकर शिक्षा व करियर निर्माण में आगे बढ़ें। मेघ का हार्दिक स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. सुरूचि गुप्ता और डॉ. उमा राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के संकाय सदस्य एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने सभी को जागरूकता के साथ-साथ प्रेरणा भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *