Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर भूमि पर अनाधिकृत निर्माण हटवाने की मांग

गोचर भूमि पर अनाधिकृत निर्माण हटवाने की मांग
बीकानेर। जैसलमेर हाई वे एनएच 15 सुरदासाणी पुरोहित के पूर्वज स्याउ बाबा का करीब 400 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है। उक्त स्थान पर गोचर के भू माग पर तारबंदी करके गोचर के बड़े भूभाग पर नियम विरुद्ध स्थायी निर्माण करवाया गया है। श्री स्याऊ बाबा नवयुवक मण्डल सेवा समिति द्वारा इस ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर को बचाने के लिए और गोचर भूमि पर अनाधिकृत निर्माण हटवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । इसको लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर नम्रता, एसडीएम महिमा को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने कार्यवाही को लेकर ठोस आश्वाशन दिया है। इस दौरान एडवोकेट बृजमोहन, पंडित मुनेश, पंडित मिलन, रमेश पुरोहित, गिरधारी सुरा, कैलाश पुरोहित, पंडित गौरीशंकर, राजा बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *