

नानी बाई रो मायरो कथा 28 सितम्बर से
बीकानेर। श्रीमाली ब्राहमण समाज महिला मण्डल, बीकानेर द्वारा नारी बाई रो मायरो कथा का पोस्टर समाज के सदस्यों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष इन्द्रा दवे ने कहा कि मातृ शक्ति ने पहल लेते हुए नवरात्री के पावन अवसर पर 28 से 30 सितम्बर तक महालक्ष्मी मन्दिर परिसर में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो भक्ति एवं संगीतमय कथा आयोजित होगी। कथा का वाचन पं. उत्कृष्ट महाराज करेगें। सचिव सुनीता श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम के कलश यात्रा निकाल कर सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर शशिकला, चित्रबाला, अनु, उषा, सुनीता, इन्द्रा दवे, निर्मला, ऋतु दवे, विनू सहित समाज की कई गणमान्य महिला सदस्य उपस्थित रही।
