

शेखावत ने रामलीला मंचन के ब्रोशर का किया विमोचन
बीकानेर। श्री राम कला मंदिर संस्थान व बीकानेर रोटरी रॉयल क्लब के तत्वावधान में रामलीला के आयोजन पर भारत सरकार के कैबिनेट कला संस्कृति के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा ब्रोशर का उद्घाटन उनके दिल्ली निवास पर करने के साथ ही रामलीला 22 सित्मबर बीकानेर पधारने का निमंत्रण दिया गया । इस मौके पर पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी, विजय कुमार छंगाणी, घनश्याम उपाध्याय, मदन गोपाल आचार्य आदि उपस्थित थे।
