

अच्छा मन रखे, सकारात्मक सोचे व देखे
बीकानेर सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से आयोजित चातुर्मासिक प्रवचन में गुरुवार को गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने कहा कि नकारात्मक सोच व बुरे मन वालों से धर्म, ध्यान,आत्म व परमात्म तत्व दूर हो जाता है। सकारात्मक सोच, चिंतन व मनन और अच्छे मन वाले धर्म-आध्यात्म के मार्ग पर चलकर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेते है। रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में प्रवचन स्थल पर बिलाड़ा निवासी, हैदराबाद प्रवासी प्रकाश चंद चोपड़ा, डूंगर मल भंसाली, चैन्नई के महावीर चंद गुलेच्छा, विमला देवी व अचली देवी का अभिनंदन श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के उपाध्यक्ष कमल सेठिया, तपस्वी कन्हैयालाल भुगड़ी, शांति लाल कोठारी, संतोष मुसरफ, व खरतरगच्छ महिला परिषद की पदाधिकारियों ने किया।
