Bikaner Bikaner District Rajasthan

खरतरगच्छ युवा व महिला परिषद का सम्मेलन 13 से 

खरतरगच्छ युवा व महिला परिषद का सम्मेलन 13 से
बीकानेर। खरतरगच्छाधिपति जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी के सान्निध्य में बाड़मेर में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा व महिला परिषद का सम्मेलन 13 से 15 सितम्बर तक होगा। सम्मेलन मेंं बीकानेर सहित देश के विभिन्न स्थानों के केयूप व केएमपी के पदाधिकारी व ज्ञान वाटिका के बच्चे शामिल होंगे।
खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष अनिल सुराणा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कमल चंद सेठिया, विपुल सेठिया, महावीर नाहटा, पुखराज पुगलिया, राकेश बांठिया,दर्शन व हिमांशु सेठिया, खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई अध्यक्ष मनीषा खजांची, सचिव लीला बैगानी,किरण देवी बुच्चा,श्वेता कोठारी व ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा के नेतृत्व मे बालक-बालिकाएं शुक्रवार व शनिवार को बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के सचिव विक्रम भुगड़ी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *