Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यास ने विधायक निधि से की 412.31 लाख रुपए के विकास कार्यों की अभिशंसा

व्यास ने विधायक निधि से की 412.31 लाख रुपए के विकास कार्यों की अभिशंसा
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 412.31 लाख रुपए के 39 विकास कार्यों की अभिशंसा की है। विधायक व्यास ने बताया कि सार्वजनिक हॉल एवं रसोई निर्माण कार्य, हर्षोल्लाव तालाब जनता प्याऊ के पास वार्ड नंबर 24 के लिए 15 लाख रुपए, लालगढ़ स्थित गुरुद्वारा परिसर के पास सार्वजनिक यात्री विश्रामगृह में तीन अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए, सार्वजनिक मुक्तिधाम चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर में हाॅल और पानी की टंकी निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, रेलवे क्रॉसिंग वार्ड नंबर 19 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए, धरणीधर मंदिर के पास दशनाम गोस्वामी मोहल्ला पुराने सार्वजनिक वाचनालय की मरम्मत का कार्य के लिए 4.98 लाख रुपए, राजराजेश्वरी मंदिर के पास सार्वजनिक बरामदा निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रुपए, कुम्हारों का मोहल्ला के सार्वजनिक श्मशान भूमि में मिट्टी भराई, पेवर ब्लॉक व चार दिवारी ऊंची करवाने के कार्य के लिए 10 लाख रुपए, नायक भील मोहल्ला के सार्वजनिक शमशान भूमि के चारों ओर तीन-तीन फिट दीवार, टीन शेड का हॉल आदि विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए, सुगनी देवी जेसराज बेद अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में 35 केवी सोलर प्लांट लगाने का कार्य के लिए 11.45 लाख रुपए, सार्वजनिक सामुदायिक भवन आचार्यों की बगीची में चार दिवारी का निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *