Bikaner Bikaner District Rajasthan

संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं के औसत निस्तारण का समय 23 दिन से घटकर हुआ 14 दिन

संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं के औसत निस्तारण का समय 23 दिन से घटकर हुआ 14 दिन
बीकानेर। संपर्क पोर्टल पर अपलोड प्रकरणों की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम सिटी ने बताया कि जुलाई माह में संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का निस्तारण समय 23 दिन से घटकर 14 दिन हो गया है। जून माह में यह समय 23 दिन और मई माह में 30 दिन था।
दो से तीन महीने के बीच लंबित परिवेदनाओं की संख्या भी 104 से घटकर हुई 46
एडीएम सिटी ने बताया कि जिले में पिछले महीने 61 से 90 दिन ( दो से तीन महीने) के बीच लंबित परिवेदनाएं 104 थी जो अब घटकर 46 रह गई है। इसी प्रकार 91 दिन से 180 दिन ( तीन से छह महीने) के बीच लंबित परिवेदनाओं की संख्या भी पिछले महीने की 57 से घटकर 26 रह गई है। इन 26 परिवेदनाओं में सर्वाधिक 06 परिवेदनाएं नगर पालिका नोखा की है। छह महीने से ऊपर की सभी परिवेदनाओं का निस्तारण कर दिया गया है। पिछले महीने इनकी संख्या 04 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *