

देहात भाजपा ने एक दिन में लगाए हजारों पौधें
बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में आज हरियालो राजस्थान,, वन एवं पर्यावरण अभियान, का एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आज प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की उपस्थिति में एक दिन में हजारों पौधें लगाये गये। नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 1100 पौधारोपण, श्री कोलायत विधानसभा के हदा मण्डल के झझू में 1100 पौधारोपण, खाजूवाला विधानसभा के बीछवाल मण्डल के पेमासर गांव में 1100 पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बिहारी लाल बिश्नोई, जिलामंत्री कैलाश बिश्नोई, िदिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, महेंद्र ढाका पूजा पंचारिया, विक्रम सिंह मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता और प्रकृति प्रेमी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
