Bikaner Bikaner District Rajasthan

पं. रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन कार्यक्रम कल

पं. रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन कार्यक्रम कल
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय एवं “स्पिक मैके“ (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ) के संयुक्त तत्वावधान में वेटरनरी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रख्यात बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार द्वारा एक विशेष “फ्लूट“ वादन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। पदमश्री पं. रोनू मजूमदार अपनी मधुर बांसुरी वादन शैली के लिए विश्वविख्यात हैं, इस समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरू आचार्य मनोज दीक्षित, डीन-डॉयरेक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *