Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिजली आपूर्ति सुधार की रखी मांग

शोभासर ,बदरासर के उद्योगपति मुख्य अभियंता से मिले, बिजली आपूर्ति सुधार की रखी मांग
बीकानेर। पिछले काफी समय से निरंतर अघोषित बिजली कटौती को रोकने व औद्योगिक इकाइयों को होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के लिए शोभासर बदरासर इण्डस्ट्रीयल एरिया के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि दल व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने नेतृत्व में संभाग मुख्य अभियंता के के कस्वां से मिले उन्हें अघोषित बिजली कटौती से हो रहे नुकसान से अवगत कराया और बताया कि बार-बार ट्रीप होने की वजह से औद्योगिक ईकाईयों व निर्माताओं को काफी नुकसान हो रहा है। जिस वजह से यह मिलें बंद होने की कगार पर है, इस प्रतिनिधि दल के अगवाई कर रहे है बीकानेर उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि इस क्षेत्र के व्यापारियों की लम्बित मांग पूर्ण न होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है उक्त क्षेत्र में एक नए जीएसएस का निर्माण होना था, मगर अनावश्यक देरी हो रही है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और अब विकराल रूप ले चुकी है। इस अवसर पर शोभासर बदरासर इण्डस्ट्रीयल डवलबमेंट सोसाइटी के उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया ने बताया कि यह मांग व्यापारियों द्वारा पिछले कई दिनों से उठाई जा रही है लेकिन अधिकारियों को कोई असर नहीं हो रहा व्यापारियों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। कोषाध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी ने झुके हुए विद्युत पोल से दुर्घटना होने व ट्रिपिंग होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कार्यवाही करते हुवे कस्वां ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्य में गति देने और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने व निम्न समस्या के अतिशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जितेन्द्र चौधरी, गोपाल बोराणा, कुलदीप सिंह शेखावत, प्रेम पडिहार, चन्द्र पडिहार, सुभाष सियाग, सुभाष तर्ड, मदन लाल स्वामी, नारायण राठी, नवीन चाण्डक, राधेश्याम राठी, सौरभ गौदारा, बाबुलाल सांरण, बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के सचिव संजय जैन सांड आदि उपस्थित सभी व्यापारियों ने समस्या से अतिशीध्र निजात दिलाने की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *