Bikaner Bikaner District Rajasthan

पाठात्मक भैरव महायज्ञ का शुभारम्भ

पाठात्मक भैरव महायज्ञ का शुभारम्भ
बीकानेर। दिनभर लगातार आठ घंटे तक भैरव मंत्रों की गूंज और शाम को दीपदान का मनोरम नजारा रविवार को बीकानेर के रंगोलाई भवन में देखने को मिला। साधना केन्द्र वृंदावन धाम के तत्वावधान में पाठात्मक भैरव महायज्ञ के दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत भैरव बाबा साधना केन्द्र वृंदावन के अमरानंद महाराज व साधना केन्द्र वृंदावन के पीठाधीश मृत्युंजय गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में एवं यज्ञाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में प्रारंभ हुआ। पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि जवाहरनगर स्थित रंगोलाई भवन रामेश्वरम महादेव मंदिर में सर्वप्रथम गणेश पूजन, स्वस्ति पाठ, नवग्रह षोडष मातृका योगिनी, सर्वतो भद्र मंडल लिंगतो भद्र मंडल और प्रधान बटुक भैरव सहित मंडपस्थ देवताओं का पूजन किया गया। रुद्राष्टाध्यायी एवं बटुक भैरव स्तोत्र द्वारा तेल से भैरवनाथ बाबा का अभिषेक किया तथा शाम को दीपदान एवं महाआरती का आयोजन हुआ पं. किराड़ू ने बताया कि दो दिन में 108 ब्राह्मणों द्वारा 11 हजार भैरव पाठ किए जाएंगे एवं प्रथम दिवस लगभग 5100 पाठ किए गए। आयोजन में पं. मुरलीधर पुरोहित, पं. विमल किराड़ू, पं. उमेश किराड़ू, पं. देवकीनंदन व्यास, पं. मदनमोहन व्यास, पं. मिलन पुरोहित, पं. हिमांशु किराड़ू, पं. कवि किराड़ू, पं. मदन छंगाणी, पं. गोपाल पुरोहित, पं. आनन्द पुरोहित, पं. अशोक किराड़ू, पं. भवानीशंकर व्यास की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *