

श्रावक सम्मेलन आयोजित
बीकानेर। भीनासर के तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ सभा द्वारा रविवार को श्रावक सम्मेलन आयोजित किया गया। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में चतुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व ही विशेष कार्यक्रम श्रावक सम्मेलन आयोजित कर अध्यात्म लाभ दिया। साध्वीश्री जिनबालाजी ने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि हमें दीमक की तरह नहीं बनना है जो फर्नीचर में लग जाए तो उसे पूरी तरह से खोखला बना देता है। बल्कि हमें मंदिर के दीपक की तरह बनना है जो सबकी आंखों की पूजा पा सके। इसके साथ ही हम धर्म को खोखला नहीं अपितु धर्म को प्रकाशित करने वाले श्रावक बनें यह अपेक्षित है। कन्यामण्डल ने मंगल गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेरणा सेठिया व खुशबू सेठिया ने पपेट शो के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री चैनप्रकाश गोलछा ने किया।
