

चिश्ती बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई
बीकानेर। ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक दाऊजी मंदिर के समीप पीर साहब की गली में प्रारंभ हुआ । उर्स के प्रथम दिन चिश्ती बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई गई । गद्दीनशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती ने बताया कि बुधवार को दोपहर पीर साहब की गली से चादर निकाली गई जो बड़ा कब्रिस्तान में चिश्ती बाबा के मजार पर चढ़ाई गई । दरगाह पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह) के सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने अकीदत के फूल पेश किए । रात्रि में आयोजित महफ़िल ए मिलाद के कार्यक्रम में जामी मिलाद पार्टी, शीतला गेट, न्यू युवा मिलाद पार्टी, चिश्तिया मिलाद पार्टी मोहल्ला चूनगरान बाबू एंड पार्टी, मुमताज एंड पार्टी आमंत्रित थे । चिश्ती ने बताया कि गुरुवार की रात पीर साहब की गली में तकरीर और नात ए पाक के कार्यक्रम होंगे तथा शुक्रवार की रात कव्वाली के कार्यक्रम होंगे जिसमे जोधपुर शौकत अंदाज रूहानी कलाम पेश करेंगे । उन्होंने बताया कि पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती के संरक्षण तथा पीर सैय्यद सोहैल हुसैन चिश्ती, कारी सैय्यद शोहेब हुसैन चिश्ती की सदारत में आयोजित कार्यक्रम में हाफिज नौशाद अहमद कादरी, गुलाम मईनुद्दीन जामी, मोहम्मद रमजान सुलेमानी नात ए कलाम पेश करेंगे।
