Bikaner Bikaner District

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण पूर्व चिन्हीकरण शिविर आयोजित

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण पूर्व चिन्हीकरण शिविर आयोजित
बीकानेर। राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता एवं पात्रतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए दिव्यांगजनों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाकर उन्हें लाभान्वित किये जाने के लिए विशेष योग्यजन शिविरों का आयोजन गुरुवार को शुरू हुआ।
सभी उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक किया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन पीपीओ अथवा आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो लेकर उपस्थित होना है। इसके पहले दिन बुधवार को जिले के सभी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित हुए। उनमें 146 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया। दिव्यांगजनों को आगामी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। गुरुवार को बीकानेर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नापासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्बलू, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रीडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तोलियासर, कोलायत ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हदां, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियातरा, बज्जू ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरसलपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरासर, खाजूवाला में उपजिला चिकित्सालय खाजूवाला, पुगल ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डेलीतलाई, नोखा ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बादनू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरासर, पांचु ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूलवास सिलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भादला, लूणकरणसर ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीखनेरा में उक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *