

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बीकानेर। पब्लिक पार्क में योग गुरु दीपक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने हरित योग कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू करते हुए योग गुरू दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रकृति से जुड़ने, पेड़ों को मित्र मानने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर का नहीं, पर्यावरण के साथ संतुलन का भी अभ्यास है। जब हम श्वास लेते हैं, हम प्रकृति से जीवन लेते हैं- इसलिए उसका सम्मान और संरक्षण हमारा कर्तव्य है।
योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि वे वृक्षारोपण करेंगे, प्लास्टिक का त्याग करेंगे और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के विद्यार्थियों, महर्षि पतंजलि योग संस्थान के सहयोग से किया गया।
