Bikaner Bikaner District

कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार प्रेक्षा ध्यान कल्याण वर्ष पर मासिक कार्यशाला ’प्रेक्षा प्रवाह -शांति और शक्ति की ओर’ के अंतर्गत ’मंत्रप्रेक्षा “अर्हम “ विषय’ पर तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा कार्यशाला का आयोजन समणी नियोजिका मधुर प्रज्ञाजी के पावन सान्निध्य में आर्शीवाद भवन में किया गया। अध्यक्ष संजू लालाणी ने बताया कि “अर्हम “ सर्वोच्च सत्ता का प्रतीक है इसलिए अर्हम बीज मंत्र कहलाता है आगे बताया कि हम कहते है जीरो से हीरो बने परंतु जीरो तो अनंत अपार है, अंक के दाहिने ओर इसको लिया तो दस गुना मान कर देता है स्थान बदलते जाए तो उन्नति का शिखर दिखाता है। मीनाक्षी आंचलिया ने बताया कि शासन श्री साध्वी श्री बसंत प्रभा का सान्निध्य प्राप्त हुआ। प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक श्रीमती राज गुनेचा और श्रीमती सविता जैन की उपस्थिति रही।आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष गणेश बोथरा, मंत्री दीपक आंचलिया आदि सदस्यों एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *