

भाजपा की प्रोफेशनल मीट में शामिल हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
बीकानेर। उद्योग एवं वाणिज्य, खेल तथा युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले केन्द्र सरकार ‘पॉलिसी पेरालिसिस’ के दौर से गुजर रही थी। तात्कालिक सरकार निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थी। देश के औद्योगिक विकास का कोई रोड मेप नहीं था। लेकिन पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे औद्योगिक विकास अत्यंत तेज गति से हुआ है। आज हमारा देश, दुनिया की सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्थाओं मे है। हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जल्दी ही हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है। यहां के मुंधड़ा परिवार द्वारा 110 करोड़ रुपए की लागत से मेडिसिल विंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भामाशाह परिवार द्वारा दी गई राशि में से जीएसटी का 9 प्रतिशत हिस्सा वापस देने के वादे के लिए भी राज्य सरकार का आभार जताया और कहा कि इस राशि का उपयोग भी पीबीएम अथवा अन्य चिकित्सकीय संस्थान के विकास में किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अखिलानंद पाठक, किशोर सिंह राजपुरोहित, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन श्री रामगोपाल सुथार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के अलावा शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, के के मेहता, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल, विनोद गोयल, पारस डागा, वेदप्रकाश अग्रवाल, लूणकरण सेठिया, विमल चोरडिया, अरुण झंवर, सतीश गोयल, नारायण तुलसियानी, परविंदर सिंह, प्रकाश सोनावत, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
