Bikaner Bikaner District

विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम डॉ करणी सिंह स्टेडियम में

विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम डॉ करणी सिंह स्टेडियम में
बीकानेर। विश्व योग दिवस 21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम डॉ करणी सिंह स्टेडियम में सुबह 7 से 08 बजे तक होगा। जहां प्रोटोकॉल के हिसाब से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा आमजन को योग करवाया जाएगा। विश्व योग दिवस पर जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में देव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और जिला स्तर पर कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में आवश्यक रूप से हिस्सा लेने के निर्देश दिए। वहीं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और अन्य कार्मिकों को हिस्सा लेने के निर्देश दिए।
देव ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोगों के योग करने की व्यवस्था की जाएगी। बारिश होने की स्थिति में इंडोर स्टेडियम में योग करवाया जाएगा। लिहाजा नगर निगम और आयुर्वेद विभाग आपसी समन्वय से योग कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रभु दयाल जाट ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ करणी सिंह स्टेडियम में सुबह 7 से 8 बजे तक आय़ोजित किया जाएगा। जिले भर में योग कार्यक्रम को लेकर योग शिक्षकों को लगाने समेत विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में है। बैठक में एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *