Bikaner Bikaner District

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान का ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा प्रभावी असर

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान का ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा प्रभावी असर
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में चल रहे ’वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के पांचवें दिन सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। इसके मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि जिले की समस्त पंचायतों समितियों में विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत जिले के नवीन 9 अमृत सरोवर प्रारंभ करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही जल संरक्षण संरचनाओं के कार्यों का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान के तहत आगामी मानसून में पौधारोपण किए जाने वाले कार्यों की अग्रिम तैयारियां की गई। साथ ही ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान प्राचीन तालाब, जोहड़ इत्यादि की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य भी करवाए गए। इन कार्यक्रमों में ओरण का चिन्हीकरण एवं घास बुवाई की पूर्व तैयारियां शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *