Bikaner Bikaner District Rajasthan

मानसून से पूर्व आवश्यक तैयारियां करें विभाग

मानसून से पूर्व आवश्यक तैयारियां करें विभाग
बीकानेर,। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी विभाग जरूरी तैयारियां कर लें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलेक्टर ने कहा कि विद्युत निगम और बीकेईएसएल द्वारा ढीले तारों को अविलंब कसवाया जाए। टेढ़े-मेढ़े पोल दुरुस्त करवाए जाएं। कहीं भी ट्रांसफार्मर जमीन पर नहीं रहे। जलभराव वाले संभावित स्थानों पर इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यकता अनुसार फेंसिंग करवाई जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सड़क से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों का अविलंब निरीक्षण कर लें और मेजर रिपेयरिंग कार्य अगले एक सप्ताह में पूर्ण कर लें। मानसून के मद्देनजर इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र के मुख्य नालों की सफाई अविलंब करवाने के निर्देश दिए। संभावित जल भराव क्षेत्रों में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी अपने संसाधनों का आकलन कर लें। जल निकासी के सभी संसाधन चालू स्थिति में रहे। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल के अधिक से अधिक नमूने लें और क्लोरिनेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। 
जिला कलेक्टर ने कहा कि फड़ बाजार को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य हो। इसके लिए एक सप्ताह में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा फड़ बाजार तथा यहां के नालों को साफ किया जाए। निगम द्वारा व्यापारियों से समन्वय करते हुए डस्टबिन लगवाए जाएं तथा अतिरिक्त संसाधन और स्टाफ लगाकर इनकी नियमित सफाई करें। व्यापारियों को डस्टबिन का उपयोग करने तथा सड़क पर गंदगी नहीं करने के लिए समझाइश की जाए। पुनरावृति होने पर नियमानुसार कार्यवाही हो। इस दौरान जिला कलेक्टर ने मानसून के मध्य नजर सभी विभागों को आपसी समझ में के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *