Bikaner District

वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान में सबका श्रम, सबकी सहभागिता करें सुनिश्चित

वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान में सबका श्रम, सबकी सहभागिता करें सुनिश्चित
बीकानेर। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने कहा कि आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण एवं विद्यमान जल स्रोतों के रखरखाव एवं स्वच्छता हेतु 05 जून से 20 जून तक पूरे राज्य में चलने वाले वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान को जन आंदोलन बनाना है। रावत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर संभाग के चारों जिलों में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया भी उपस्थित थेे।
अभियान में ”सबका श्रम, सबकी सहभागिता” करें सुनिश्चित
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इस अभियान में ”सबका श्रम, सबकी सहभागिता” सुनिश्चित करते हुए कुएं, बावड़ी, तालाब, टांकों और वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की साफ सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों, पत्रकारों, पुलिस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों समेत सभी वर्गों को आमंत्रित करना है और इस अभियान से जोड़ना है ताकि हम वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण कर सकें। अभियान केे प्रचार प्रसार को लेकर रथ यात्रा, कलश यात्रा, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी समेत विभिन्न एक्टिविटी करवानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *