Rajasthan

2346 फार्मासिस्ट का पदस्थापन

2346 फार्मासिस्ट का पदस्थापन
जयपुर। ​मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदस्थापन के कार्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 2346 फार्मासिस्ट की नियुक्ति करते हुए उन्हें प्रदेशभर में विभिन्न रिक्त पदों पर पदस्थापित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि फार्मासिस्ट की बहुप्रतीक्षित भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत दिनों परिणाम जारी किया था। इन सभी फार्मासिस्ट का पदस्थापन किए जाने के लिए राज हैल्थ पोर्टल पर विकल्प मांगे गए थे। विकल्प प्राप्त करने के बाद विभाग ने रिकॉर्ड समय में प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों पर इन फार्मासिस्ट का पदस्थापन कर दिया है। फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर पदस्थापन होने से प्रदेशभर में निरूशुल्क दवा योजना का संचालन और बेहतर हो सकेगा। निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश शर्मा ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2175 फार्मासिस्ट का तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 171 फार्मासिस्ट का पदस्थापन किया गया है। इन सभी फार्मासिस्ट को 26 मई, 2025 तक कार्यग्रहण करना होगा।
विभिन्न कैडर के 52 अभ्यर्थियों का भी पदस्थापन
निदेशक अराजपत्रित ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की ओर से 20 हजार 546 पदों पर की जा रही भर्ती के तहत ​विभिन्न कैडर के 52 अभ्यर्थियों को भी पदस्थापन दिया गया है। इनका परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *