

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक व जनसुनवाई कल
बीकानेर। बैंकों से जुड़ी तिमाही गतिविधियों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 15 मई (गुरुवार) को सांय 4ः30 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित होगी। अग्रणी बैंक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ने सभी बैंकर्स को बैठक से संबंधित सूचनाएं लाने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 15 मई (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सत्तर्कता समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। यह जानकारी प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की सहायक निदेशक (लोक सेवाऐं) सुमन शर्मा ने दी।
