Bikaner Bikaner District Rajasthan

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर नवकार महामंत्र

 2400 श्रावक-श्राविकाओं ने किया सामूहिक एकासना
बीकानेर महावीर जयंती पर गुरुवार को समस्त जैन समाज के सहयोग से  जैन यूथ क्लब बीकानेर ओर से गंगाशहर के तेरापंथ भवन में सामूहिक एकासना का आयोजन किया गया। करीब 2400 श्रावक-श्राविकाओं ने एक पंक्ति मेंं अनुशासन में बैठकर जैन धर्म व संस्कृति की मर्यादाओं की पालना करते हुए नवकार महामंत्र की धुन के साथ एकासना किया।
जैन यूथ क्लब की ओर से महावीर जयंती पर लगातार दसवें वर्ष आयोजित सामूहिक एकासना (एक वक्त आहार) कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ, तपागच्छ, पार्श्वचंद्र गच्छ, साधुमार्गी जैन संघ, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ, शांत क्रांत संघ सहित विभिन्न जैन समुदाय के श्रावक-श्राविकाओं ने समानता, सद्भाव व शालीनता से हिस्सा लिया। जैन यूथ क्लब के करीब 150 कार्यकर्ता एक सी पोशाक में एकासना में पुरस्कारा, व्यवस्था बनाने में सेवाएं दी। प्रत्येक कार्यकर्ता सेवादारों व वैटरों की मॉनिटरिंग करते हुए तीन चरणों में श्रावक-श्राविकाओं को एकासना करवाया।
सामूहिक एकासना की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करने, पुष्पांजलि देने से हुई। दिल्ली के विज्ञान भवन में 9 अप्रैल 25 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री के सामने नवकार महामंत्र व परमात्मा की स्तुति करने वाली साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामलाल जी महाराज की सुश्राविका अलका बैद डागा, उदयरामसर के बैगलूर प्रवासी विमल सिपानी, सुशील बैद, कन्हैयालाल बैद, वरिष्ठ श्रावक जेठमल सुराणा, श्रीमती इंदिरा बैद ने दीप प्रज्वलित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन के माध्यम से विश्व के 108 देशों व भारत के 6000 से अधिक स्थानों पर नवकार महामंत्र का सीधा प्रसारण करने का गौरव प्राप्त करने वाली बीकानेर की अलका बैद डागा ने नवकार महामंत्र का जाप सस्वर करवाया तथा परमात्म स्तुति की।
सामूहिक एकासना कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेश बोथरा, वरिष्ठ सदस्य बसंत नवलखा, अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा,  हंसराज डागा, नरेन्द्र सुराणा, जयचंद लाल सुखानी, ऋषभ सेठिया सहित जैन समाज के गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *