Bikaner Bikaner District Rajasthan

हनुमान वाटिका में सुन्दर कांड पाठ, मुख्य कार्यक्रम कल

हनुमान वाटिका में सुन्दर कांड पाठ, मुख्य कार्यक्रम कल
बीकानेर। शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत शुक्रवार को कॉलोनी वासियों की ओर से सामूहिक सुन्दरकांड के पाठ से होगी। मुख्य समारोह शनिवार को शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में होगा। मंदिर का रंग रोगन कर रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि ास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में 12 अपै्रल 2025 शनिवार को शाम 7 बजे चमत्कारी, सौम्य हनुमानजी की प्रतिमा के अभिषेक, विशेष श्रृंगार, आरती व सचेतन झांकियों से ओतप्रोत भक्ति संगीत संध्या के साथ मनाया जाएगा। हनुमान जयंती महोत्सव में जोधपुर के ख्याति प्राप्त कलाकार महेन्द्र सिंह पंवार व पार्टी सचेतन झांकियों के साथ भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण  हनुमान सहित विभिन्न देवी देवताओं की स्तुतियां, वंदना के भजन राजस्थानी, हिन्दी भाषा में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *