

माहेश्वरी महिला समिति ने मनाया गणगौर पर्व
बीकानेर। माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर अपना वार्षिक उत्सव कार्यक्रम गणगौर पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिला समिति संरक्षिका श्रीमती किरण झंवर तथा सरला लोहिया ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि महिला समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय नरसिंह भवन में मनाया गया
महिला समिति अध्यक्ष मंजू दमानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्री राम सिंगी तथा उपस्थित सभी समाज बंधुओ का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति की ओर से संगीत संयोजिका श्रीमती अंजू लोहिया तथा माया चांडक के नेतृत्व में लगभग 80 माहेश्वरी युवक एवं युवतियां के साथ महिला प्रतिभागियों द्वारा तैयार किया गया।
