

महाराष्ट्र चुनाव से पहले आज राहुल गांधी ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की और धारावी के झुग्गी-बस्ती इलाके में होने वाले निर्माण कार्यो पर जमकर सियासत की. वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तिजोरी लेकर पहुंचे, जिसपर लिखा था ‘एक हैं तो सेफ हैं’. राहुल ने बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी लगातार लोगों के बीच यह मैसेज देने का प्रयास कर रही है कि सभी हिन्दुओं को एक रहने की जरूरत है. बीते लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हिन्दू वोट बैंक के बंटने से काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा था. महाराष्ट्र चुनाव में अब केवल दो दिन का वक्त ही बचा है. 20 नवंबर को महाराष्ट्र में वोटिंग होनी है. इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी.
राहुल गांधी ने कहा कि सारे बड़े प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से छीन कर गुजरात को दिए गए. लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से छीन कर दूसरे राज्य में को दिए गए. यहां 5 लाख लोगों के जॉब को छीन लिया गया. 7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र से छीन लिया है. वो एक तिजोरी लेकर पहुंचे. इस तिजोरी पर लिखा था ‘एक हैं तो सेफ हैं’. बीजीपी इसी नारे के साथ इस वक्त चुनाव प्रचार कर रही है. राहुल गांधी ने इसके माध्यम से मुंबई के धारावी की जमीन को उद्योगपति को देने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव विचारधारा का चुनाव है. यह अरबपति और गरीबों के बीच चुनाव हैं. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में आ जाए. अरबपति को 50 हजार करोड़ से एक लाख करोड़ देने की बात है.
