Bikaner

योग प्रशिक्षण शिविर आरम्भ

योग प्रशिक्षण शिविर आरम्भ
बीकानेर। मां सरस्वती वेदाश्रम धीरज नगर की ओर से योग दिवस से पूर्व निरोगी रहने की जन हितार्थ भावना को ध्यान में रखते हुए 3 दिवसीय प्राणायाम योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष मुरलीधर पुरोहित ने बताया कि योग मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ तथा दीर्घायु रखता है।
सचिव उमेश किराडू ने योग के अर्थ प्रकार, उद्देश्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण आयामों को साझा किया। संस्थान के हरि गोपाल व राकेश बिस्सा द्वारा योग गुरु जी का श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यकारिणी सदस्य गोविंद किराड़ू द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गयी! इस अवसर पर सुरेश, महेश, दामोदर, शिवम, लोकेश, संतोष, मनीष कुमार, सिद्धार्थ बिस्सा ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *