

समस्याओं के समाधान के लिए होना होगा एकजुट
बीकानेर। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर ऐसोसिएशन (सेवा) का प्रादेशिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने की तथा संगठन के विशिष्ट अतिथि डी. शशि कुमार, जनरल सेकेट्री, नई दिल्ली व नीति शोध एवं आउटरीच संगठन फोर सिविल सोसाईटी के नितिश आनन्द व सेवानिवृत सहायक आयुक्त भविष्यनिधि मुकेश जैन थे। सम्मेलन की मुख्य अतिथि मृदला सामवेदी थी। भादू ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा, उन्होने निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
