Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्वकर्मा मातृशक्ति ने मनाया लहरिया उत्सव, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

विश्वकर्मा मातृशक्ति ने मनाया लहरिया उत्सव, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग
बीकानेर। विश्वकर्मा मातृशक्ति की ओर से लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अनु सुथार ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गा देवी आसदेव रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनसूया जांगिड़ एवं अंकिता सुथार मौजूद रहीं। उत्सव में रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रैंप वॉक प्रतियोगिता में सुरभि कुलरिया ने प्रथम, ज्योति कुलरिया ने द्वितीय तथा पिंकी मांडण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डांस प्रतियोगिता में संजना सुथार प्रथम, खुशबू लदरेचा द्वितीय तथा वंशिका सुथार तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया परिधानों में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *