Bikaner Bikaner District Rajasthan

खाजूवाला से रोडवेज बसें बंद होने पर यात्रियों में रोष, जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग

खाजूवाला से रोडवेज बसें बंद होने पर यात्रियों में रोष, जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग
बीकानेर। राज्य सरकार जहां राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुलभ एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, वहीं अनूपगढ़ डिपो द्वारा विधानसभा मुख्यालय खाजूवाला से लगातार रोडवेज बसों का संचालन बंद किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को सरकारी बसों में यात्रा की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाजूवाला से अनूपगढ़ मार्ग पर पहले भी कुछ रोडवेज बसों का संचालन बंद किया गया है तथा कुछ अन्य बसों को बंद करने के प्रयास किए गए हैं। लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मामले में हस्तक्षेप कर रोडवेज बसों का संचालन सुचारु करवाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो खाजूवाला-अनूपगढ़ मार्ग की स्थिति भी खाजूवाला-बीकानेर मार्ग जैसी हो सकती है। वर्तमान में खाजूवाला से बीकानेर मार्ग पर मात्र दो रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, जबकि पहले इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक बसें संचालित होती थीं। वहीं, खाजूवाला से श्रीगंगानगर मार्ग पर निजी बसों के संचालन को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग पर अवैध रूप से निजी बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे बस संचालन पर समय रहते अंकुश लगाने तथा रोडवेज की सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था निजी बसों के भरोसे न हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *