

श्रीनाथजी के स्वरूप में सजे महादेव, छप्पन भोग लगाया
बीकानेर। जय नारायण व्यास नगर स्थित श्री सर्वसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का श्रीनाथजी के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। नलिन सारवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। राधेश्याम सोनी द्वारा महाप्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
