

ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की ओर से बी.के. कमल के नेतृत्व में बहनों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का संदेश दिया। इस अवसर पर बहनों ने सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की। बहनों ने निशांत जैन, मृदुल कच्छावा, शिवानी, महिमा कशाना, रीना सहित अन्य भाई-बहनों को राखी बांधी और सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। आयोजन के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
