Bikaner Bikaner District Rajasthan

रीको के 99 वर्षीय पट्टे वाले भूखंडों को फ्री होल्ड करने की मांग

रीको के 99 वर्षीय पट्टे वाले भूखंडों को फ्री होल्ड करने की मांग
बीकानेर। जिला उद्योग संघ ने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा 99 वर्षीय पट्टे पर आवंटित औद्योगिक भूखंडों को निर्धारित शुल्क लेकर फ्री होल्ड करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने कहा कि इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में निवेश, बैंक ऋण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन भूखंडों पर लंबे समय से उद्योग संचालित हो रहे हैं। ऐसे में उद्यमियों को पारदर्शी प्रक्रिया और निर्धारित शुल्क के आधार पर भूखंडों का स्वामित्व फ्री होल्ड के रूप में प्राप्त करने का विकल्प दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *