Bikaner Bikaner District

फिंगर प्रिंट नहीं आने के कारण नहीं हो सका सत्यापन, विभागीय प्रतिनिधि ने घर पहुंच किया वेरिफिकेशन

फिंगर प्रिंट नहीं आने के कारण नहीं हो सका सत्यापन, विभागीय प्रतिनिधि ने घर पहुंच किया वेरिफिकेशन
बीकानेर। वृद्धावस्था के कारण फिंगर प्रिंट न आने के चलते मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लाभ से वंचित फातमा पत्नी जमाल खां को उस समय घर बैठे राहत मिली, जब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि ने उसके घर पहुचंकर, पेंशन का सत्यापन किया। फातमा ने बताया कि उसे राज्य सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन मिल रही थी, लेकिन वृद्धावस्था और बीमारियों के कारण वह अपना सत्यापन नहीं करवा पाई और पेंशन रुक गई। एक-दो बार जैसे-तैसे प्रयास किया लेकिन फिंगर प्रिंट नहीं आने के कारण सत्यापन नहीं हो सका। उसने बताया कि वृद्धावस्था में यह पेंशन राशि उसके लिए आत्मसम्मान का प्रतीक है, लेकिन इसके रुकने से उसे परेशानी होने लगी।
गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत सुधरना चौहानान में शिविर आयोजित हुआ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन से वंचित लोगों की समीक्षा की गई, तो सामने आया कि सत्यापन के अभाव में फातमा की पेंशन रुक गई है। शिविर प्रभारी ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रोग्रामर विश्वजीत को फातमा के आवास भेजा और आधुनिक सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए राजएसएसपी पोर्टल के माध्यम से फातमा की पेंशन का सत्यापन कर दिया।
इस पर फातमा ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे इन शिविरों के लिए आभार जताया और कहा कि इन शिविरों ने उस जैसी वृद्धा को वास्तविक संबल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *