Bikaner Bikaner District Rajasthan

दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन जयपुर में शुरू हुआ। अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने संबोधित किया। इस अवसर पर यूपीएससी में सफल हुवे समाज के साक्षी जैन , संभव पाटनी , अनुषा जैन , कार्तिक सिंघल , मोहित अग्रवाल, हिमांशु जैन का सम्मान किया गया। इस मंथन शिविर के दूसरे सत्र को विधायक कालीचरण सराफ ,मुख्य वक्ता भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए वैश्य समाज की एकजुटता की बात कही जबकि तीसरे सत्र संगठन सत्र को महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता , महामंत्री गोपाल गुप्ता राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *